हनुमानगढ़: गांव रोड़ावाली में नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर
जंक्शन क्षेत्र के रोड़ावाली गांव में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे अपनी दिशा में चल रही थी