शनिवार को समय लगभग 6:00 बजे डलमऊ अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया है कि नगर निकाय अध्यक्ष संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। नगर पंचायत डलमऊ अध्यक्ष पं. बृजेश दत्त गौड़ ने बाईपास, विद्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम व गंगा घाट विकास सहित कई प्रस्ताव रखे, जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया।