दरभंगा: सर्जना निखार शिविर में मेहंदी प्रशिक्षण बना आकर्षण का केंद्र, छात्राओं ने सीखी आत्मनिर्भरता की कला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित सर्जना निखार शिविर में आज विभिन्न प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन किया गया। एमआरएम कॉलेज परिसर में चल रहे इस शिविर में मेहंदी, मिथिला पेंटिंग, पत्रकारिता और सिलाई जैसे कौशल आधारित प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। आज के सत्र में मेहंदी प्रशिक्षण वर्ग खास आकर्षण का केंद्र रहा। प्रशिक्षिका शिवानी शर्मा के मार्गदर्शन की