उंटारी रोड: सोशल मीडिया पर उठी आवाज का असर, ऊंटारी रोड प्रखंड कार्यालय के शौचालय में शुरू हुआ मरम्मत कार्य
सोशल मीडिया पर प्रखंड कार्यालय के जर्जर एवं गंदे शौचालय की तस्वीरें और शिकायतें वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित शौचालय में मरम्मत एवं साफ-सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से शौचालय की स्थिति काफी खराब थी। प्रखंड कार्यालय आने वाले आम लोगों, कर्मचारियों तथ