फतेहाबाद: शमशाबाद की ग्राम बडोबरा खुर्द में आलू खुदाई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा
शमशाबाद के ग्राम बड़ोबरा खुर्द में आलू खुदाई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से 32 वर्षीय किसान सत्य प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई घटना की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर ट्रैक्टर चालक, ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया वहीं ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है