लंभुआ: मुरारचक कटसारी घाट पर नदी में डूबी मानसिक विक्षिप्त महिला,खोजबीन में जुटे गोताखोर,पुलिस मौजूद
चांदा थानाक्षेत्र के बरुआ उत्तरी गांव निवासी शांति देवी मुरारचक के कटसारी घाट पर नदी में डूब गई।घाट पर मौजूद गोताखोर शांति देवी को खोजने में जुट गए है।सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।बताया जा रहा है कि शांति देवी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।फिलहाल खबर लिखे जाने तक डूबी महिला नहीं मिली है।