खरगोन जिला अस्पताल में सोमवार को 21 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार चचिया निवासी दिलीप पिता कोतवाल ने अज्ञात कारणों से कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया था। गंभीर हालत में परिजन उसे खरगोन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन हालत लगातार बिगड़ने पर युवक ने दम तोड़ दिया।