बज्जू: बज्जु के बांगड़सर पंचायत के चक 2 BJM ढाणी में आग, किसान मोहनलाल भाट का घर का सामान जलकर खाक, जनहानि नहीं
बज्जू की बांगड़सर पंचायत के चक 2 BJM में किसान मोहनलाल भाट की ढाणी में आग लग गई। यह घटना तब हुई जब किसान अपने खेत में काम कर रहा था और उसने अचानक कच्चे मकान में आग देखी।आग की लपटें और शोरगुल सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि तब तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी और पूरा घर जलकर राख हो गया।