गिरिडीह: गिरिडीह जिला योगासन स्पोर्ट संघ द्वारा श्याम सेवा सदन में दो दिवसीय 5वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरू
गिरिडीह जिला योगासना स्पोर्ट संघ के द्वारा शनिवार को 10 बजे श्याम सेवा सदन में दो दिवसीय पांचवी गिरिडीह जिला स्तरीय प्रतियोगिता का प्रारंभ किया गया।यहां मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह की मेयर प्रमिला मेहरा, अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष सरदार देवेंद्र सिंह, श्री गुरुनानक विद्यालय के सचिव कुंवरजीत सिंह उपस्थित हुए।