गिरिडीह: अहिल्यापुर थाने में कार्यरत चौकीदार (56) का इलाज के दौरान सदर अस्पताल में निधन
अहिल्यापुर थाना में कार्यरत चौकीदार करीब 56 वर्षीय बालेश्वर तुरी का निधन इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गया। गुरुवार को 10 बजे अहिल्यापुर थाने की पुलिस कर्मी समेत समाजसेवी कृष्णनंदन अग्रवाल,गौबर्धन मल्लाह आदि मंडरो गाँव पहुंचे व शोक संवेदना व्यक्त की, साथ ही परिवार को हिम्मत दिया।।