फूलपुुर: भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए युवाओं की अनोखी पहल
भीषण गर्मी के बीच युवा जागृति संगठन के युवाओं ने पक्षियों को राहत के लिए अनोखी पहल शुरू की है। युवा इस्तेमाल हो चुकी प्लास्टिक बोतलों से दाना और पानी के पात्र बनाकर पेड़ों पर टांग रहे हैं। फूलपुर रेलवे स्टेशन कई इलाकों में रोजाना पक्षियों के लिए दाना-पानी रखा जा रहा है। युवाओं की इस पहल की स्थानीय लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।सोमवार 03 बजे मिली जानकारी।