पटेरा: लुहारी के पास बाइक सवार पति-पत्नी अनियंत्रित होकर गिरे, हुए घायल, इलाज जारी
Patera, Damoh | Apr 3, 2026 लुहारी के पास अनियंत्रित होकर बाइक सवार पति-पत्नी गिरकर घायल हो गए,शुक्रवार शाम 6:30 बजे करीब महेवा निवासी बाबू खान अपनी पत्नी सदिया खान के साथ अपनी ससुराल पिपरिया जा रहा था कि लुहारी के पास अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गए जिन्हें निजी वाहन से सिविल अस्पताल लाया गया जहां दोनों घायल बाइक सवार पति पत्नी का इलाज जारी है।