संगरिया: नई धान मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद समर्थन मूल्य पर शुरू हुई
आज संगरिया की नई धान मंडी में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद शुरू की गई। अध्यक्ष कृष्ण जैन ने बताया कि सोमवार दोपहर एक बजे गेहूं की खरीद भारतीय खाद्य निगम द्वारा की जाएगी। किसान अरविन्द गांव नुकेरा को माला पहनाकर लगभग 100 क्विंटल की ढेरी नमी 11.3 प्रतिशत सरकारी रेट 2585 रूपये साथ में 150 रुपए बोनस यानी कुल 2735 रूपये प्रति क्विंटल से खरीद की गई।