भभुआ: महिला एवं एससी-एसटी थाना परिसर स्थित मजार से चोरों ने दान पेटी की चोरी की, जांच में जुटी पुलिस
Bhabua, Kaimur | Dec 27, 2025 भभुआ महिला एवं एससी-एसटी थाना परिसर स्थित मजार से चोरों ने दान पेटी चोरी किया है। शनिवार को 10 बजे मजार के सचिव गुलाम अंसारी ने कहा कि सुबह आने पर दान पेटी का बक्सा टूटा हुआ मिला। उनके अनुसार दान पेटी से लगभग 1000 से ₹2000 की चोरी हुई है। हालांकि उन्होंने इसे किसी शरारती तत्व के करतूत बताते हुए कहा है। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी है।