हिलसा: शहर के बिहारी रोड पर नालंदा के पूर्व सांसद विजय कुमार यादव की प्रथम पुण्यतिथि सामाजिक न्याय मंच के द्वारा मनाई गई
Hilsa, Nalanda | Sep 23, 2024 सोमवार को हिलसा शहर के बिहारी में सामाजिक न्याय मंच के बैनर तले नालंदा के पूर्व सांसद विजय कुमार यादव के प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान पुण्यतिथि पर शामिल लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प्पली अर्पित किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता सामाजिक न्यायमंच के प्रदेश महासचिव रामजी यादव एवं संचालन नालंदा जिला अध्यक्ष राकेश कुमार ने किया।