गुरारू: गुरारू-रफीगंज मुख्य पथ पर अधूरा पुल बना परेशानी का कारण, बाईपास से आने-जाने को मजबूर राहगीर
Guraru, Gaya | May 3, 2026 रफीगंज-गुरारू मुख्य पथ पर बरियावां प्राथमिक विद्यालय के समीप बन रहा पुल कई महीनों बाद भी पूरा नहीं हो सका है। निर्माण कार्य की धीमी गति के कारण राहगीरों को बाईपास रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे उन्हें काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, उक्त स्थल पर लंबे समय से पुल निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन अब तक इसे पूरा नहीं किया।