मुरादाबाद: लैक्मे ब्यूटी अकादमी की आड़ में धर्मांतरण की मुहिम चलाने वाली आरोपी महिला व उसके पति को सिविल लाइन पुलिस ने किया अरेस्ट
थाना सिविल लाइन पुलिस ने कांठ रोड स्थित ब्यूटी अकादमी की आड़ में धर्मांतरण की मुहिम चलाने की आरोपी सपना सिंह उर्फ रक्षंदा खान और उसके पति शाहनवाज खान को हिरासत में ले लिया है। 5 दिन पहले रक्षंदा खान की अकादमी की दो छात्राओं और एक छात्र ने सोमवार को जिलाधिकारी अनुज सिंह से शिकायत की थी कि रक्षंदा खान ब्यूटी अकादमी की आड़ में धर्मांतरण की मुहिम चला रही है।