पिंडवाड़ा: सिरोही रोड हनुमान मंदिर के पास आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को देसी शराब के साथ पकड़ा
पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के सिरोही रोड हनुमान मंदिर के पास आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक रहवासी मकान से करीब 100 से अधिक देसी शराब के पव्वे बरामद कर एक महिला को पकड़ा आबकारी विभाग की टीम ने महिला गवरी देवी पत्नी मोतीलाल को पकड़ा आबकारी अधिकारी लेखराज ने बताया कि लंबे समय से अवैध शराब बेचने की शिकायत मिली थी जिस पर यह कार्रवाई की गई है