स्नातक विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक ने रविवार को 2 बजे नरवल स्थित गेस्ट हाउस में स्नातक मतदाताओं के नए वोट बनवाने को लेकर एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक में सरसौल मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। एमएलसी पाठक ने कार्यकर्ताओं को आगामी 2026 तक अधिक से अधिक स्नातक मतदाताओं के वोट बनवाने का लक्ष्य हासिल करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।