पटना ग्रामीण: तेज प्रताप यादव ने पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ सचिवालय थाने में दर्ज कराई FIR
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ सचिवालय थाने में FIR दर्ज कराया है। गुरुवार रात 9:32 पर मामले की जानकारी तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया X के जरिए दी है। तेज प्रताप यादव ने कहा है कि अमिताभ कुमार दास ने अपने निजी चैनल के माध्यम से मेरी छवि धूमिल करने की कोशिश की है।