गोपालपुर: आज भी नहीं जला चूल्हा, परिवार में पसरा मातम
गोपालपुर सड़क हादसे में जान गंवाने वाले हीरो कुमार (28) के घर शुक्रवार को भी चूल्हा नहीं जला। पत्नी मौसम कुमारी अब भी इलाजरत हैं। खरीक के अंभो चौक के पास हाइवा की टक्कर से हीरो कुमार की मौके पर मौत हो गई थी। हादसे के बाद से परिवार गहरे सदमे में है और घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।