थाना क्षेत्र के पुग्गू पंचायत के मैना बगीचा के समीप सवारी आटो अनियंत्रित होकर पलटने से 14 लोग घायल हो गए। पांच का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी कार्तिक उरांव कॉलेज के समीप बंदी जतरा में भाग लेने आए थे शाम को वापस गांव लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार फोटो अनंतित होकर पलट गया। घटना की सूचना पर गुमला थाना की पुलिस घटना स्थल पहुंची।