शहर में मानसून पूर्व हुई सीजन की पहली बारिश ने नगर परिषद और पीडब्ल्यूडी विभाग की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। हनुमानगढ़ जंक्शन के मुख्य बाजार में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा हाल ही में निर्मित नई सड़क पर बारिश का पानी जमा हो गया, जिससे दुकानदारों और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।