आरा: एक महा पूर्व सड़क हादसे में घायल रिटायर आर्मी जवान की मौत हो गई
Arrah, Bhojpur | Apr 24, 2026 एक महा पूर्व हुए सड़क हादसे में जख्मी रिटायर आर्मी जवान की मौत हो गई। इलाज के दौरान पटना के निजी अस्पताल में शुक्रवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक संदेश थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी शिव प्रसाद सिंह के 63 वर्षीय पुत्र कैलाश कुमार सिंह है। वह रिटायर्ड आर्मी जवान थे एवं वर्ष 2001 में आ