एटा: कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला पुड़िहार के समीप तेज रफ्तार ऑटो और बाइक की भिड़ंत, तीन दोस्त गंभीर घायल
Etah, Etah | Apr 23, 2026 एटा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला पुडियार के समीप गुरुवार शाम तेज रफ्तार ऑटो और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही डॉयल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।