अजीतमल: मुरादगंज फफूंद मार्ग पर तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से मजदूर की हुई मौत, बुजुर्ग बाइक से घर लौट रहा था, चालक फरार
बाजार से घर लौट रहे एक मजदूर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव सिंगलामऊ निवासी 58 वर्षीय सुघर सिंह बुधवार शाम मजदूरी कर फफूंद से सब्जी लेकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बताया गया कि शाम करीब पांच बजे मुरादगंज-फफूंद मार्ग पर रघुवर दास की कुटिया से लगभग 200 मीटर आगे पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप लोडर ने उनक