मांझी: अबू धाबी में लापता युवक की सकुशल बरामदगी के लिए लगाई गुहार , परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।
Manjhi, Saran | Jun 13, 2026 मांझी के आदर्श ग्राम बरेजा निवासी युवक विवेक ठाकुर आठ माह पूर्व रोजी-रोटी कमाने के लिए अबू धाबी गया था। बीते 20 दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है। परिजनों ने बताया कि युवक के अचानक संपर्क से बाहर हो जाने के बाद परिवार में चिंता और बेचैनी बढ़ गई । परिजनों ने संसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल एवं डी एम वैभव श्रीवास्तव से सकुशल वापसी कराने की गुहार लगाई है।