सूर्यपुरा: सूर्यपुरा ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल में अमर स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती मनाई गई
सूर्यपूरा प्रखंड मुख्यालय स्थित ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल में गुरुवार को 11 बजे देश के महान अमर स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास पांडे एवं वरीय शिक्षक उमाशंकर सिंह केसंचालन में किया गया। मौके पर उपस्थित सभी शिक्षक एवं गणमान्य लोगों ने अमर स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।