रामगढ़ चौक: तेतरहट मलिया मार्ग स्थित मुर्गी फार्म के समीप जुगाड़ वाहन से बाइक की सीधी टक्कर,बाइक सवार बुरी तरह घायल
तेतरहट मलिया मार्ग स्थित मुर्गी फार्म के समीप मंगलवार 8 बजे जुगाड़ वाहन और बाइक में आमने सामने टक्कर हो गयी। जिसमें बाइक सवार गिरकर बुरी तरह घायल हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे तेतरहट थानाध्यक्ष ने घायल की मदद कर पुलिस वाहन से इलाज हेतु सदर अस्पताल लखीसराय पहुंचाया। बाइक सवार की पहचान नूनगढ़ निवासी गौतम कुमार के रूप में हुई है।