देवघर: जसीडीह: खोरीपानन गांव के पास बाइक और टोटो की टक्कर में तीन लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
जसीडीह के खोरीपानन गांव के समीप मंगलवार दोपहर 1:00 बजे बाइक और टोटो की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में घायल कुंदन कुमार ने बताया कि वे लोग अपनी बहन के घर गए थे चकाई से लौटने के क्रम में खोरीपानन के समीप बाइक टोटो की टक्कर हो गई जिसमें कुंदन कुमार देवल कुमार दिलीप कुमार घायल हो गए।