बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में DM की अध्य्क्षता में पंचायतीराज विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा, दिए कई निर्देश
कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा बुधवार की दोपहर 03:00 बजे की गयी. समीक्षा के दौरान प्रखंडों में संचालित विकास कार्यों, आधारभूत संरचना निर्माण, जन-शिकायतों के निवारण तथा पंचायत स्तर पर क्रियान्वित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गयी.