#सांचौर: निर्माणाधीन प्रवेश द्वार को लेकर विवाद, ग्रामीण ने शिक्षक पर अभद्रता व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया..
(वीडियो में गाली-गलौज वाले शब्दों को बीप (Beep) की आवाज़ से म्यूट/सेंसर किया गया है।)
चितलवाना थाना क्षेत्र की सांगड़वा ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन प्रवेश द्वार को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीण रमेश कुमार ने चितलवाना थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि प्रवेश द्वार के निर्माण के संबंध में जानकारी मांगने पर सरपंच प्रतिनिधि के पुत्र एवं सरकारी शिक्षक रघुनाथ ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना से जुड़ा कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में इसको लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#सांचौर #jadore #rajasthan #teacher #sanchore #badmer