अजीतमल: कस्बा बाबरपुर के मंडी रोड क्षेत्र में नाला निर्माण के विरोध में महिला छत पर चढ़ी, डीजल छिड़कने से मचा हड़कंप
कस्बा बाबरपुर के मंडी रोड क्षेत्र में बुधवार को नाला निर्माण कार्य के विरोध में एक महिला मकान की छत पर चढ़ गई और अपने ऊपर डीजल छिड़क लिया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाकर महिला को नीचे उतारा। मंडी रोड निवासी अनीता देवी (45) पत्नी अनुरुद्ध कुमार ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे नाला निर्