नगर के पुरानी बस्ती भूमिया रोड स्थित तालाब क्षेत्र के रहवासी अतिक्रमण, जलभराव और गंदगी की समस्या से परेशान होकर नगर पालिका पहुंचे। लोगों ने बताया कि सरकारी जमीन पर तार फेंसिंग कर पानी की निकासी रोक दी गई है, जिससे मोहल्ले में गंदगी फैल रही है। सीएमओ शारिब कौशर ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।