विद्यालय स्तरीय राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली 10वीं कक्षा की छात्रा मणिका बिश्नोई सहित विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में पदक जीतने वाले 23 विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार का दिन बड़ा अहम रहा। दरअसल जिला कलेक्टर ने इन विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को "कॉफी विद कलेक्टर" कार्यक्रम में आमंत्रित किया एवं इनसे सभी पहलुओं पर चर्चा की।