सीतापुर: पुरैना गांव के पास सड़क पर तेज रफ्तार दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
जनपद के पिसावा थाना क्षेत्र के पुरैना गांव के पास सड़क पर तेज रफ्तार दो बाइक में जोरदार टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति को उपचार के लिए परिवार वालों के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां से डॉक्टर ने बेहतर उपचार के लिए घायल को सीतापुर के जिला अस्पताल भेजा जहां उपचार जारी है।