इसुआपुर: श्याम कौड़ियां रेलवे स्टेशन यार्ड से जेसीबी से हटाया गया अतिक्रमण
Ishupur, Saran | Dec 17, 2024 छपरा थावे मशरक रेलखंड पर श्याम कौड़ियां स्टेशन यार्ड से दंडाधिकारी इसुआपुर करूण करण के निर्देशन में आईओडब्लू अरविंद कुमार, उप निरीक्षक सरोज कुमार व सहायक उप निरीक्षक रमेश केरकेट्टा रेलवे सुरक्षा बल चौकी मशरक के मौजूदगी में 35 झोपड़ी तथा 5 अदद गुम्टी मंगलवार की दोपहर 12 बजें शांतिपूर्ण ढंग से अतिक्रमण हटाया गया। जिसमें 3500 वर्ग फीट रेलवे जमीन खाली कराया गया।