बालाघाट: पूर्व सांसद कंकर मुंजारे के समर्थन में उतरी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, FIR प्रकरण वापस लेने की मांग
गर्रा ओवरब्रिज के नामकरण को लेकर पूर्व सांसद कंकर मुंजारे के विरुद्ध दर्ज प्रकरण पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) ने कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रहार बताते हुए मामले को वापस लेने की मांग की है। जीजीपी के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. कमलेश टेकाम ने कहा कि कंकर मुंजारे ने किसी महापुरुष या समाज का अपमान नहीं किया, बल्कि यह सुझाव