मथुरा: मजदूरी की तलाश में आए शख्स को काल ने झपटा, सड़क हादसे में हाथरस के मजदूर की हुई मौत
मथुरा के राया कट के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ काम की तलाश में घर से निकले एक मजदूर को मजदूरी तो नहीं मिली, लेकिन तेज रफ्तार मौत ने उसे अपना शिकार बना लिया। राया डाक बंगला के पास एक अनियंत्रित मैक्स पिकअप ने मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।