श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ़ में अनियंत्रित कार पलटी, दो लोग घायल होकर अस्पताल भेजे गए
श्रीडूंगरगढ़ में शनिवार शाम नेशनल हाईवे पर गांव बिग्गा के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार दो व्यक्ति घायल हो गए, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार कीतासर की ओर से आ रही बलेनो कार अचानक संतुलन खो बैठी और बिग्गा स्थित नायारा पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे झाड़ियों में जाकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताब