ब्यावरा: मलावर थाना पुलिस ने डकैती के आरोपी को किया गिरफ्तार अवैध हथियार भी किया बरामद
Biaora, Rajgarh | Jun 26, 2026 मलावर थाना पुलिस ने 29 मई को घर में घुसकर कट्टे और चाकू की नोक पर सोने चांदी की आभूषण सहित नगदी लूट कर फरार होने वाले इनामी आरोपी संतोष माली को गिरफ्तार कर आरोपी के पास से एक 315 बोर का कट्टा 10 जिंदा कारतूस एक खाली कारतूस सहित दो लाख ₹1000 नगर बरामद किए हैं। जिसका खुलासा शुक्रवार शाम 6:00 बजे करीब किया गया।