धामपुर: अफजलगढ़ के गांव इस्लामनगर की पुरानी कॉलोनी में करंट की चपेट में आने से एक किशोरी की हुई मौत
Dhampur, Bijnor | Jun 14, 2026 गांव इस्लामनगर स्थित पुरानी कॉलोनी निवासी योगेश कुमार की पुत्री गुनगुन (16 वर्ष) रविवार दोपहर करीब दो बजे स्नान करने के बाद घर के आंगन में कपड़े टांग रही थी। इसी दौरान वहां लगी पानी की मोटर से संबंधित एक टूटी हुई विद्युत तार में अचानक करंट प्रवाहित हो रहा था। अनजाने में तार के संपर्क में आते ही गुनगुन को जोरदार करंट का झटका लगा और उसकी मौत हो गई।