बरवाडीह: उप विकास आयुक्त ने बरवाडीह में विकास योजनाओं की समीक्षा कर पंचायत सेवक से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया।
लातेहार के उप विकास आयुक्त मोहम्मद सय्यद रियाज़ अहमद ने मंगलवार की दोपहर 3 बजे बरवाडीह प्रखंड में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी रेखा रेशमा मिंज सहित आवास, मनरेगा, पेयजल, बाल विकास, जेएसएलपीएस एवं अन्य विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।साथ ही पंचायत सेवक से स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया।