टिकारी: अनुमंडलीय अस्पताल टिकारी में बहाल हुई डायलिसिस की सुविधा, NFSA के PHH रासन कार्ड वालों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा
Tikari, Gaya | Jul 4, 2026 अनुमंडलीय अस्पताल टिकारी में शनिवार को पहली बार डायलिसिस की सुविधा मरीज को उपलब्ध कराई गई। चिकित्सा के क्षेत्र में इसे एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। अस्पताल ऑपरेशन मैनेजर के रूप में नियुक्त मो एजाज अहमद ने बताया कि मरीजों को यह सुविधा PP मॉड पर उपलब्ध करवाई जा रही है, जिसमें अपोलो डायलिसिस क्लीनिक प्राइवेट लिमिटेड की ओर से इस प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा