बीना: खिमलासा फाटक ओवरब्रिज का धीमी गति से चल रहा निर्माण,वैकल्पिक मार्ग बना मुसीबत,अधिकारियों जन प्रतिनिधियों का प्रयास बेअसर
Bina, Sagar | Jun 14, 2026 खिमलासा रेलवे फाटक को बंद हुए एक साल से ज्यादा का समय हो चुका है। न तो ब्रिज निर्माण कंपनी ने कोई ठोस वैकल्पिक मार्ग बनाया, न ही रेल प्रशासन ने दोनों तरफ बने अंडर ब्रिज को दुरुस्त किया। नतीजा? रोज वाहन चालक घंटों की परेशानी झेल रहे हैं।बारिश से पहले अंबेडकर तिराहे पर काम शुरू किया गया और खेतों के बीच से एक कच्चा रास्ता बना दिया गया।