सात निश्चय-3 के तहत ‘सबका सम्मान–जीवन आसान (ईज ऑफ लिविंग)’ योजना को धरातल पर उतारने के लिए बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया है।अब प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे और समस्यायों का समाधान करेंगे।