गाण्डेय: गांडेय में सुहाग और अखंड सौभाग्य का प्रतीक वट सावित्री पूजा पर्व श्रद्धा व भक्ति से मनाया गया
Gandey, Giridih | May 16, 2026
गांडेय प्रखंड क्षेत्र में सुहाग और अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाने वाला वट सावित्री पूजा का पर्व शनिवार की सुबह 7 बजे से ही पूरे श्रद्धा, भक्ति और आस्था के साथ मनाया गया। सुबह से ही विवाहित महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर वट वृक्ष के नीचे पहुंचीं, जहां विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की।