बागपत: पिलाना गांव में कथित कुर्बानी के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों और गौ रक्षा दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
मंगलवार की सुबह करीब साढे 11 बजे थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के पिलाना गांव में कथित कुर्बानी के अवशेष मिलने की सूचना पर गौ रक्षा दल ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। बताया गया कि बस्ती के बीच मिट्टी में दबाए गए अवशेषों को कुत्तों ने बाहर निकाल दिया, जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।