मंदसौर: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, मंदसौर की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन का नामांकन भोपाल में खारिज
भोपाल में मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी एवं मंदसौर की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया। भाजपा ने नामांकन में जानकारी छिपाने का आरोप लगाया था,फैसले के बाद विधानसभा परिसर में हंगामे की स्थिति बनी। कांग्रेस ने आरोपों को निराधार बताते हुए विरोध जताया और विधायकों को बेंगलुरु भेजना शुरू किया,