ग्वालियर गिर्द: UPSC की छात्रा को शादी का झांसा देकर 3 साल तक किया दुष्कर्म, युवक ने दूसरी लड़की से की सगाई, मामला दर्ज
UPSC परीक्षा की तैयारी कर रही युवती ने अपने रिश्तेदार युवक पर शादी का झांसा देकर 3 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने पहले प्रेम संबंध बनाए,फिर मंदिर में शादी जैसा नाटक कर उसका विश्वास जीत लिया और लगातार उसके साथ संबंध बनाता रहा।जब युवती ने सामाजिक रूप से विवाह की बात की तो आरोपी ने दूसरी युवती से सगाई कर ली और धमकियां दी।